जमुई: बेलाटांड़ के समीप तेज रफ़्तार ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल, 3 को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 29, 2025 खैरा -झाझा मुख्य मार्ग के बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई। जिस पर सवार एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के चूआ गांव निवासी महंत मांझी उसकी पुत्रवधू ललिता देवी साला चोवा मांझी ,जयंती देवी, रघुनंदन मांझी सहित अन्य के रूप में की गई है।