प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर हवाई फायर करने का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर हवाई फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को नवादा इंदेपुर निवासी पप्पू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि महेश पुत्र जागेश्वर ने प्लाट से हिस्सा छोड़ने की बात को लेकर विवाद किया। मना करने पर आरोपी ने धमकाने के उद्देश्य से तमंचे से हवाई फायर किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 339/26 के तहत धारा 288, 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक सुशांत रावत द्वारा की जा रही थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 अक्टूबर की शाम कांशीराम कॉलोनी के पीछे वाले रास्ते से आरोपी महेश (44 वर्ष) निवासी अजीजगंज, थाना कोतवाली, मूल निवासी ग्राम सप्तयारा, थाना कांट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद मुकदमे में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशांत रावत और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज रहा है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 7, 2026