मेजा: मेजा थाना क्षेत्र में दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Meja, Allahabad | May 18, 2025 प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। यह घटना तुड़ीहार बदल का पुरा गांव में रविवार दोपहर को हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़िता रीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन पिलर गाड़ रहे थे।