पटियाली: पटियाली में देशभक्ति के नारों से गूंजा, ABVP ने निकाली ऐतिहासिक युवा संकल्प यात्रा
पटियाली। ABVP पटियाली द्वारा मंगलवार को मां पाटलावती मंदिर से युवा संकल्प यात्रा निकाली गई। तहसीलदार रामनारायण सिंह, बीडीओ संजीव कुमार सहित पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से नगर गूंज उठा। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।