कोंडागांव: आदर्श ग्राम धामनपुरी में युवा संगठन ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर मनाई होली
युवा चेतना मंच व समस्त ग्रामवासियों द्वारा चले आ रही परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी होली महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।पहले दिन भोजन उपरांत युवा चेतना मंच की टोली द्वारा गांव के प्रत्येक पारा में जा कर होली का महत्व बताते हुए होली के पर्व मनाया गया।वही होली मिलन समारोह का आयोजन कर सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के बधाई दिए ।