कोंडागांव: फरसगांव के युवाओं ने आपसी भाईचारा और प्रेम भावना का संदेश देते हुए मनाई होली, घर-घर जाकर दी होली की बधाई
होली का पर्व प्रेम-प्रतीति का,एकता और भाई-चारे का,मानवता,सौहार्द और अपनेपन का पर्व है।कोंडागांव जिले के फरसगांव के युवाओं ने होली के पर्व को आपसी प्रेम,भेदभाव भुलाकर,गले मिल कर प्रेम बांटते हुए नाचते गाते बिना किसी भेदभाव मनाया गया।नगर के सभी पार्टी के नेताओं,सभी धर्म के लोगों,वरिष्ठजनों के घरों में जाकर उन्हें होली लगाकर प्रेम भावना को कायम रखते हुए मनाया।