कोंडागांव: जामपदर-चिचपोलंग मार्ग पर एक युवती ने बीच सड़क किया कीटनाशक का सेवन, तड़पता देख राहगीरों ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामपदर चिचपोलंग मार्ग पर आज सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे एक युवती ने अचानक आत्महत्या का प्रयास करते हुए कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं बीच सड़क युवती तड़प रही थी जिसे तत्परता दिखाते हुए राहगीर गोवर्धन पटेल और डीगेश्वर पटेल ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की पहचान रीता मानिकपुरी....