कोंडागांव: बोरगांव ढाबा के सामने बाइक सवार युवक मवेशी से टकराया, हादसे में मवेशी की मौत, हेलमेट ने बचाई युवक की जान
कोंडागांव जिले के बोरगांव नेशनल हाईवे 30 में बोरगांव ढाबा के सामने आज रविवार शाम 7:00 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में एक मवेशी की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहा हेलमेट धारी बाइक सवार सड़क में दौड़ रही एक काली मवेशी से टकरा गया, बताया जा रहा ही बाइक सवार युवक ने मवेशी को बचाने की काफी कोशिश की.