बक्सर: जिले में घट रहा गंगा नदी का जलस्तर, रामरेखा घाट पर स्नान के दौरान बरती जा रही लापरवाही
Buxar, Buxar | Jul 21, 2025 जिले में गंगा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत की स्थिति बन रही है। बाढ़ नियंत्रण बक्सर के कार्यपालक अभियंता कन्हैयालाल सिंह ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर 59.81 सेंटीमीटर मापा गया। उन्होंने बताया कि जलस्तर में कमी हो रही है। वहीं रामरेखा घाट पर स्नान के दौरान लापरवाही भी सामने आई।