गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में DEO ने कबाड़ी को किताबें बेचने व लापरवाही के आरोप में 3 प्रिंसिपल, 4 शिक्षकों को निलंबित किया
गया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ी में किताब बेचने और लापरवाही बरतने मामले में 3 स्कूलों के प्रिंसिपल सहित 4 शिक्षकों को DEO ने निलंबित कर दिया है।इन सभी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया आरोप परिलक्षित होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।निलंबित शिक्षकों में डॉ संजय कुमार,अर्चना सिंहा, मो.कमर जावेद और विजय कुमार शामिल है।