बृहस्पतिवार को गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के द्वारा गया जिला अंतर्गत भूसंडा मैं कुंदन गोस्वामी जी के आवास पर अपरान्ह 4:00 बजे सनातन समाज के पथ प्रदर्शक एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती समारोह जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी तथा महासचिव अमरजीत गिरी जी के देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवनी पर विस्तृत चर्चा किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया, वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में इनके बताएं मार्ग का अनुसरण करने पर ही समाज की भलाई हो सकती है, उनकी रचना रामचरितमानस हमारे समाज का धरोहर है, इस अवसर पर गया जिला महिला प्रमुख के रूप में सुनीता गिरी जी का चयन किया गया, बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रांत महासचिव बैजनाथ गोस्वामी, जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी, उपाध्यक्ष संजय गिरी ( महंत मंगला गौरी ) महासचिव अमरजीत गिरी, गया जिला युवा वाहिनी प्रमुख आनंद भारती, अभय कुमार गोस्वामी, सुरेंद्रनाथ गोस्वामी, सुनीता गिरी, संगीता देवी, निर्भय भारती,संतोष गोस्वामी, कुंदन कुमार गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, दीनानाथ गोस्वामी सहित दर्जनों की संख्या में गोस्वामी बंधु एवं माता बहने उपस्थित थी #bdbiharjharkhand