जमुई: पुतेरिया गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पुतेरिया गांव में विधिक जागरूकता तथा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को पैनल अधिवक्ता ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 एवं पॉक्सो एक्ट 2012 के कानून तथा बच्चों को प्रदत विधिक सेवा के विषय में जानकारी दी। वहीं जागरूकता शिविर का संचालन पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा बबली कुमारी ने किया।