घाटीगांव: ग्वालियर में आबकारी विभाग का अवैध शराब पर शिकंजा, 3500 किलो गुड़ लाहन नष्ट कर 5 प्रकरण दर्ज
ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने 26 और 27 सितंबर को कई इलाकों में दबिश देकर शराब जब्त करने के साथ बड़ी मात्रा में गुड़ लाहन नष्ट किया है। प्रशासन ने रविवार रात 9 बजे दी जानकारी में बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि करीब 39 हजार रुपए की शराब और लाहन जब्त-नष्ट किया गया।