भगवानपुर: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालत में लापता हुई युवती, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। बताया गया की पुत्री की सभी जगह तलाश की जा चुकी है। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि उनकी पुत्री एक युवक के साथ चली गई है। पुलिस ने आज युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।