भगवानपुर: खेड़ी शिकोहपुर के जंगल में पुलिस ने गौकशी की सूचना पर मारा छापा, भारी मात्रा में गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खेड़ी शिकोहपुर के जंगल में गौकशी की सूचना पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने 150 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए है। हालांकि पुलिस को देखकर चारों आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए है। पुलिस के द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।