जतारा: OTP के इंतजार में खाद का स्टॉक खत्म, ई-विकास पोर्टल से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
जिले में खाद की ऑनलाइन बुकिंग किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। किसानों का कहना है कि ई-विकास पोर्टल केवल 10 से 15 मिनट खुलता है, वहीं OTP आने और दर्ज करने में देरी होने तक खाद का स्टॉक खत्म हो जाता है। मोबाइल से बुकिंग नहीं कर पाने वाले किसानों को ऑनलाइन दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।