कटोरिया: भलबेहड़ी गांव में बिजली करेंट से 15 वर्षीय किशोर की मौत
Katoria, Banka | Aug 18, 2026 भलबेहड़ी गांव में मंगलवार को बिजली करेंट से रामचंद्र यादव के 15 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की मौत हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित किया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।