थरथरी: थरथरी बाजार स्थित लक्खाचक जाने वाले रोड से पुलिस ने एक युवक से देशी कट्टा किया बरामद
थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी बाजार से लक्खाचक जाने वाला रोड से थरथरी बाजार निवासी चंदन केवट को देशी कट्टा के साथ थरथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि थरथरी बाजार में लक्खाचक जाने वाले रोड में एक युवक देशी कट्टा लेकर घुम रहा है। इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो उक्त युवक भागने लगा । जिसे पुलिस खदेड़कर पकड़ लिया।