थरथरी: रायपुर कोयल बिगहा के खंधा सहित अन्य खंधा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से करीब 200 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट
रायपुर कोयल बिगहा खंधा सहित अन्य खंधा में करीब 200 बीघा में लगी गेहूं की फसल में आग लगने से पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों ने थरथरी प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चार अग्निशामक वाहनों ने आग पर काबू पाया। तब तक करीब 200 बीघा में लगी गेंहू की जलकर नष्ट हो गयी।