थरथरी: मेहतरवां से गोतिया की शादी पटना के बारवां जाने के दौरान बेलदारिचक निर्माणधीन पुल से बाइक सवार नीचे गिरा, दो की हुई मौत
मेहतरवां गांव से अपने गोतिया की शादी पटना जिला के बारवां गांव जाने के दौरान बेलदारिचक निर्माणधीन पुल से बाइक सवार तीन युवक नीचे गिरने से दो की मौत मौके पर हो गयी। जबकि एक युवक अखिलेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों मृतक थरथरी थाना के क्षेत्र के मेहतरवां निवासी 20 वर्षीय आशुतोष उर्फ बबन कुमार व वीरमणी बिंद के 17 वर्षीय पुत्र बोचा कुमार है।