थरथरी: दिरीपर गांव में बराती पक्ष से नाद टूटने के विवाद में अतवलचक गांव व दिरीपर गांव के बीच हुई मारपीट व रोड़ेबाजी, कई जख्मी
थरथरी थाना क्षेत्र के दिरीपर गांव में बराती पक्ष से नाद टूटने के विवाद में अतवलचक गांव व दिरीपर गांव के बीच हुई मारपीट व रोड़ेबाजी, कई लोग हुए जख्मी। घटना के बाद पहुंची पुलिस पर भी असमाजिक तत्वों ने फायरिंग व रोड़ेबाजी किया। रोड़ेबाजी में पुलिस वहां क्षतिग्रस्त व कुछ पुलिस बल भी जख्मी हो गया। थरथरी पुलिस ने मौके पर तीन महिला को गिरफ्तार कर हिलसा जेल भेज दिया ।