थरथरी: चंडी व थरथरी प्रखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन
चंडी व थरथरी प्रखंड में सूर्य के उदय के साथ ही व्रतियों ने घुटने भर पानी में उतरकर उन्हें अर्घ्य समर्पित किया और इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया। प्रखंड के अलग-अलग गांवों में छठ पूजा के लिए नदियों और तालाबों के किनारे बने घाटों पर व्रती महिलाओं, परिवार के सदस्यों ने उदयगामी सूर्य की पूजा की और चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व का पारण किया।