थरथरी: प्रतापपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से दो हुए जख्मी
थरथरी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से कौशिल्या कुमारी व नवल कुमार जख्मी हो गया। पीड़ित ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर से शादी समारोह में शिरकत होने थरथरी के गांव जा रहें थे। तभी प्रतापपुर मोड़ के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेम्पो पर सवार छह लोग में दो लोग कौशिल्या कुमारी व नवल कुमार जख्मी हो गया।