थाना एट क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण
थाना एट क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन *श्री सुरेश चन्द्र रावत* द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन, घटनाक्रम एवं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा पीड़ित/परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश:-*
1. घटना के शीघ्र अनावरण एवं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु सर्विलांस, एसओजी सहित 04 विशेष टीमों का गठन किया गया।
2. घटनास्थल के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया।
3. घटना में शामिल अभियुक्तों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोंच, थानाध्यक्ष एट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम मौजूद रही।