जालौन | PET परीक्षा
ASP डॉ. ईशान सोनी का परीक्षा केंद्रों पर छापा!
जालौन। आज PET परीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था को खुद परखा। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की चेकिंग और बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
ASP ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए - "कोई लापरवाही नहीं, पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।"
पुलिस का फोकस - परीक्षा को निष्पक्ष, नकल-विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना।