जालौन
दिवाली से पहले जुए के अड्डे सजने का आरोप, वायरल वीडियो से पुलिस घेरे में
जालौन। दिवाली नजदीक आते ही जिले में जुए की मंडियां सजने के आरोप लग रहे हैं।
दावा है कि भिटारा, गायर, छिरिया सलेमपुर, हीरापुर और उरगांव में लाखों के दांव लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें जुए के अड्डों का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच छिरिया सलेमपुर से गंभीर आरोप आया है। कहा जा रहा है कि जुआ खेलने से मना करने पर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल त्योहार पर यही खेल होता है और पुलिस आंख मूंद लेती है।
अब सवाल है - क्या ये वायरल वीडियो सच हैं? अगर सच हैं तो थानों के नाक के नीचे अड्डे कैसे चल रहे हैं?
पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।