Public App Logo
Profile Picture

Shatrughan Singh

@shatrughansingh1803
226856Followers
35Following
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विकास भवन, उरई सभागार कक्ष में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई । इस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक/पुलिस अधि0गण उपस्थित रहे ।

गोष्ठी के मुख्य बिंदु-
👉 सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें।
👉 सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट से बचने की सलाह दी गई।
👉 नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
👉 किसी भी समस्या या आपात स्थिति में आपातकालीन सेवा(डायल 112) या सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को सूचित करें।
किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय, सहकारी समितियों का निरीक्षण!!
डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक और एडीएम नमामि गंगे ने परखी खाद वितरण व्यवस्था, समितियों पर किसानों को सुगमता से मिल रही डीएपी खाद!!
जनसुनवाई में पीड़ितों को मिलेगी पर्ची, समय पर जांच नहीं हुई तो नपेंगे जांच अधिकारी: एसपी
जालौन में नवागंतुक एसपी सुरेश चन्द्र रावत का आगमन, पुलिस लाइन में गार्द ने दी सलामी

अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत 

जनपद जालौन में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चन्द्र रावत के आगमन पर पुलिस विभाग में स्वागत की तैयारियां देखने को मिलीं। पुलिस लाइन उरई में गार्द द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक जालौन सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के जनपद आगमन के अवसर पर पुलिस लाइन उरई में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के जनपद की कमान संभालने के साथ ही अब जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों पर उनकी कार्यशैली को लेकर लोगों की निगाहें रहेंगी। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।
वहीं, पुलिस विभाग में नए नेतृत्व के आगमन के बाद पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई और आम जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार को लेकर भी उम्मीदें रहेंगी। अब देखना होगा कि नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जालौन पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के निस्तारण की दिशा में किस प्रकार काम करती है।
फिलहाल, नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के आगमन पर पुलिस लाइन उरई में उनका स्वागत किया गया और गार्द ने सलामी देकर सम्मान प्रकट किया।
आगामी त्यौहार एवं अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
साहब, डॉक्टर बनना है! 14 साल की दिव्यांग श्रुति की ख्वाहिश पर DM जालौन ने 1 घंटे में बदली जिंदगी!!
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा पुलिस लाईन उरई सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर जनपद के पत्रकार बन्धुओं से भेंट/परिचय वार्ता की गई। जनपद की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर अपनी प्राथमिकताओं से पत्रकार बन्धुओं को अवगत कराया गया।
दबंगों ने पीड़ित की गुमटी के लगाई आग, वीडियो वायरल, पीड़ित ने की शिकायत!!!
25 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का इंतजार, डीएम से लगाई गुहार

उरई (जालौन)। ग्राम पंचायत जलालपुर चिरगुवां में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से करीब 25 गरीब परिवारों के कच्चे मकानों में रहने को मजबूर होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर पात्र परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों के कच्चे मकान गिर चुके हैं और वे छप्पर व तिरपाल के सहारे गुजर-बसर कर रहे हैं। उनका कहना है कि पक्का मकान नहीं होने के कारण परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पात्र परिवारों का अब तक समुचित सर्वे नहीं कराया गया, जिससे वे सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर पात्र परिवारों का सर्वे कराने और नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जरूरतमंद परिवारों को कब तक राहत मिलती है।
उरई नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खेल खत्म!!
माननीय उच्च न्यायालय का चला हंटर!!
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कलेक्ट्रेट में सजी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी!!
जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर!!
माधौगढ़ विधायक क्या बोले!!!!
पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन उरई में डिजिटल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी समिट का आयोजन ।
सुनिए कलेक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद ये ऐसा क्या कुछ बोल गए जिला पंचायत अध्यक्ष!!
आकांक्षात्मक विकासखण्डों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश, कमजोर इंडिकेटर्स पर विशेष फोकस!!
रामपुरा व जालौन विकासखण्डों की समीक्षा में स्वास्थ्य, पोषण समेत विभिन्न संकेतकों में सुधार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश!!
जालौन : IAS रिंकू सिंह राही ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखा पत्र!!
यूपी ब्यूरोक्रेसी के चर्चित IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
रिंकू सिंह राही ने खुद और परिवार को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने की बात कही।
IAS रिंकू सिंह राही ने वर्ष 2009 की मुजफ्फरनगर जैसी घटना से बचाव का जिक्र किया।
सुरक्षा के अभाव में जीवनशैली को अत्यधिक सीमित करने के लिए मजबूर होने की बात कही।
रिंकू सिंह राही की तहरीर उरई कोतवाल द्वारा प्राप्त नहीं किए जाने का मामला।
IAS ने तहरीर नहीं लेने के मामले में जांच और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
उरई कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध।
अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग।
राज्यपाल को भेजे पत्र के बाद रिंकू सिंह राही को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश!!
जस्टिस DK उपाध्याय!!
छत पर बैठकर अक्सर आसमान से बातें होती हैं,
नीचे दुनिया शोर करती है, ऊपर बस यादें होती हैं!!
"नई उड़ान नया" "संकल्प नई शुरुआत"!!
अब बारी है देश की राजधानी दिल्ली!!
जालौन में पुलिस मुठभेड़! माता मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, एक घायल!!
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अनंत चतुर्दशी पर्व एवं जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ नगर उरई में मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस/व्यापारी बन्धु, दुकानदार आदि से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा विकास खंड के अंतर्गत उदौतपुरा गांव में एक कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के कारण गिर गया!! जिससे एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई और उसमें एक बकरी दब गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है!! बताया कि घर कच्चा था और बारिश के कारण गिर गया है! जिससे भरी नुकसान हो गया है। व्यक्ति का खाने पीने का सामान उसी में है!!
कोतवाली कालपी पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम उसरगाँव के देवपुरा माता मन्दिर में दिनांक 16/17-09-2026 की रात्रि में चोरी की घटना कारित करने वाले 03 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, जिसमे एक अभियुक्त पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ, कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस चोरी के 26 अदद घण्टे व करीब 12,000/- रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल चोरी करने के उपकरण इत्यादि बरामद होने के संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की बाईट ।
सुल्तानपुर, सोनभद्र और गोंडा मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य बदले...!!
विकास के दावों की खुली पोल!! विडियो वायरल!!
डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमेर में कीचड़ से तब्दील हुए रास्ते, ग्रामीण परेशान!!
बताया जा रहा है कि कीचड़ भरे रास्तों के चलते बीमार लोगों तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीमार महिला को ग्रामीण चारपाई पर लेटाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी जल निकासी और सड़क व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।