मंदिर में एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, साथ रहने के लिए तैयार कराया लिखित प्रलेख
जालौन। जिले के कैलिया क्षेत्र में एक युवक और युवती द्वारा मंदिर में वरमाला पहनाकर विवाह की रस्म पूरी करने और साथ रहने की इच्छा जताते हुए लिखित प्रलेख तैयार कराने का मामला सामने आया है।
प्रलेख के अनुसार, कैलिया क्षेत्र निवासी करीब 22 वर्षीय सोनम और 23 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पिछले लगभग दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ रहने का निर्णय लेने की बात कही है।
लिखित प्रलेख में दोनों पक्षों ने दावा किया है कि उनके संबंधों की जानकारी परिजनों को है और उन्हें परिवार की सहमति भी प्राप्त है। प्रलेख के मुताबिक, दोनों ने छठी माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह की रस्म पूरी की और पति-पत्नी के रूप में साथ रहने की इच्छा जताई!!