म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा नगर खरगापुर में दिया स्वच्छता का संदेश
---
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत आज म.प्र. जन अभियान परिषद टीकमगढ़ की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति खरगापुर द्वारा नगर खरगापुर में हनुमान मंदिर तिगैला पर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं साफ सफाई की गई।
सर्वप्रथम मंदिर परिसर की सफाई की गई उसके उपरांत संस्था के कार्यक्रम समन्वयक श्री मनीष कुमार सोनी द्वारा से बताया गया कि अगर सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तो घर के साथ-साथ नगर भी स्वच्छ और स्वास्थ्य रहेगा क्या कि लोग घर का कचरा बाहर डालते है जिससे नाली ओर सड़क खराब होती हे ओर चार प्रकार के डस्टबिन का प्रयोग के बारे में बताया कि लाल बल घरेलू कचरे के लिए पिला डिस्पेंसरी नीला बाहरी कचरा के लिए ओर हर गीले कचरे के लिए प्रयोग करे।
इस अवसर पर सीएमओ श्री सिद्धार्थ जैन, श्री प्रवेंद्र जैन श्री शैलेन्द्र मिश्रा, श्री नीतेश नायक, सफाई दरोगा श्री रामबाबू, श्री ओमप्रकाश सोनी, सांस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने शपथ ली एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh