ग्राम नरगुड़ा में माई भारत के सहयोग से ग्रामसभा आयोजित
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत नरगुड़ा के सहयोग से माई भारत द्वारा ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी अनुराग शुक्ला एवं माई भारत स्वयंसेवक पुष्पेंद्र प्रजापति के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा ग्राम स्वराज, पंचायती राज एवं विकेंद्रीकरण की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर संवाद किया गया।
ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न आयु वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh