जमुई और लखिसराय की पुलिस ने शराब के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई
एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक मलयपुर और हलसी थाना की पुलिस द्वारा जमुई- लखीसराय जिले के सीमा क्षेत्र पर अवस्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे जगुआजोर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान जंगलों, झाड़ियां व गड्ढों में छुपा कर रखे गए करीब 2000 लीटर जावा महुआ वह अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया। साथ ही आधा दर्जन से अधिक भट्ठियों को भी स्वस्थ किया गया है। हालांकि पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार हो गए।
बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में हलसी थाना की पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। शराब कारोबारीयों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है खौफ का माहौल छाया हुआ है। पुलिस के अनुसार लगातार अलग-अलग चिन्हित जगह पर छापेमारी अभियान जारी है। #jamui #jamuiPolice #CrimeNews #Sharabbandi
Jamui, Jamui | Oct 12, 2026