पटियाली: पटियाली विधानसभा क्षेत्र में सपा नेत्री नाशी खान के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक
पटियाली की पूर्व सपा विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री एवं सहावर चेयरपर्सन नाशी खान का जन्मदिन गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास से मनाया। पटियाली, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, दरियावगंज, भरगैन और कादरगंज समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सहावर स्थित आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।