जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आज जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारण, छपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. श्रीमती नीना झा ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से जल एवं हरियाली के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
जल है तो जीवन है, हरियाली है तो खुशहाली है।