**प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य!**
सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के एक लाभुक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। सौर ऊर्जा के उपयोग से अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। लाभुक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस योजना से उन्हें बिजली बिल से राहत मिली है और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी मदद मिल रही है।
Saharsa, Bihar | Nov 3, 2026