चंदौली: बरठी कमरौर के पास पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 12 लीटर अवैध शराब बरामद, यूपी से बिहार ले जा रहा था बेचने
चंदौली जनपद के थाना सैयदराजा पुलिस ने शनिवार सुबह बरठी कमरौर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर के पास से दो बैग में कुल 12 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। तस्कर शराब को यूपी के चंदौली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खरीदकर बिहार ले जा रहा था, जहां वे ऊंचे दामों में बेच देता है। तस्कर अंकित कुमार बिहार के कैमूर भभुआ जिले का निवासी है।