चंदौली: जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कुल 65,329 मामलों का हुआ निस्तारण
जनपद न्यायालय में शनिवार सुबह राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शुरू हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत जनपद न्यायाधीश रविंद्रु सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के सभी राजस्व न्यायालय द्वारा कुल 65329 मामलों का निस्तारण किया गया। वसूल किए गए अर्थदण्ड की धनराशि ₹1232470 तथा उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि ₹9563517 है।