चंदौली: कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में आपस में भिड़े भाजपा व सपा कार्यकर्ता
चंदौली जनपद के कलेक्ट्रेट में शनिवार दोपहर दिशा की बैठक में भाजपा तथा सपा की आपस में जमकर बहसबाजी हुई। बैठक में रॉबर्ट्सगंज से सपा सांसद छोटेलाल खरवार तथा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह आपस में भिड़े तो दूसरी तरफ सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण यादव तथा मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल आपस में गरमा गरम बहस करते रहे। बात तुम तुमाड़ से जाति तक की उभर गई।