चंदौली: जन औषधि दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में भव्य कार्यक्रम हुआ, विधायक रमेश जायसवाल सहित कई अधिकारी रहे शामिल
जन औषधि दिवस के मौके पर जनपद के जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन औषधि दिवस प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को मनाया जाता है। इस योजना के माध्यम से जेनेरिक औषधीय के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। पूर्व की भांति आज जिला अस्पताल में जन औषधि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।