चंदौली: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
शनिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे एवं एसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों से होली का पर्व और पवित्र माह रमजान को आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया गया कि यदि त्योहारों में खलल डालने की कोशिश कोई करता है तो सख्त कार्रवाई होगी।