चंदौली: किल्ला घानापुर में खेत से चना उखाड़ने के विवाद में मनबढ़ों ने एक दलित युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया
जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के किल्ला घानापुर में मनबढ़ों ने एक दलित युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल किल्लाघानापुर निवासी छोटेलाल का जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष के रामसखी ने बताया कि मनबढ़ हमारे खेत से चना उखाड़ रहे थे। मना करने पर घेरकर छोटेलाल को पिट दिया है। तहरीर देने के बावजूद सैयदराजा थाना में मुकदमा नहीं लिखा गया है।