Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
No video available

आप सभी मित्रों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मित्र वह परिवार है, जिसे हम चुनते है हम हमेशा एक दूसरे के लिए हर अच्छे-बुरे समय में मौजूद रहें

40 views | Damoh, Damoh | Aug 4, 2024

MORE NEWS

विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद में दमोह के युवाओं ने की सहभागिता
===
  विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के 245 जिलों के 403 युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद में दमोह के युवाओं ने की सहभागिता === विकसित भारत वाइब्रेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के 245 जिलों के 403 युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

पुलिस-11 और पत्रकार-11 के माध्यम हुआ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं से युवाओं को दिया 'नशे से दूरी है जरूरी' का संदेश

दमोह। "नशे से दूरी है जरूरी" नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड और न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जबकि बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। दोनों आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने निर्धारित ओवरों में 201 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पत्रकार-11 की टीम 112 रन पर सिमट गई और पुलिस-11 ने मुकाबला जीत लिया। पुलिस-11 की ओर से गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने 51 रन तथा नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने 62 रन की शानदार पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस-11 की कप्तानी एसपी आनंद कलादगी ने की, जबकि पत्रकार-11 के कप्तान वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम रहे।

वहीं न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एसपी आनंद कलादगी और आशीष चौरसिया की जोड़ी ने जबेरा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी एवं आरक्षक प्रमोद सिंह की टीम को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक मुकाबले के रेफरी देवेंद्र वर्मा रहे।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडेय, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।

पुलिस-11 और पत्रकार-11 के माध्यम हुआ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं से युवाओं को दिया 'नशे से दूरी है जरूरी' का संदेश दमोह। "नशे से दूरी है जरूरी" नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड और न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस-11 और पत्रकार-11 के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जबकि बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। दोनों आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस-11 ने निर्धारित ओवरों में 201 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पत्रकार-11 की टीम 112 रन पर सिमट गई और पुलिस-11 ने मुकाबला जीत लिया। पुलिस-11 की ओर से गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने 51 रन तथा नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने 62 रन की शानदार पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस-11 की कप्तानी एसपी आनंद कलादगी ने की, जबकि पत्रकार-11 के कप्तान वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम रहे। वहीं न्यू इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एसपी आनंद कलादगी और आशीष चौरसिया की जोड़ी ने जबेरा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी एवं आरक्षक प्रमोद सिंह की टीम को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक मुकाबले के रेफरी देवेंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडेय, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।

Damoh, Damoh | Jul 26, 2026

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। 

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

NEET पर पीएम मोदी का नया संदेश: 'पेपर लीक रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े सुधार' नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय हैं और इन्हें रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे। यह समिति तकनीक आधारित सुधार, परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के सुझाव देगी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों से मिले सुझावों का स्वागत किया गया है तथा सरकार उन्हें गंभीरता से लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

Damoh, Damoh | Jul 26, 2026

एक जन–एक पत्ती”: जनभागीदारी से सजेगा हिनोती पर्यटन द्वार
==

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, 29 जुलाई 2026 के अवसर पर “एक जन–एक पत्ती: जनभागीदारी, संरक्षण की शक्ति” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों को वन्यजीव संरक्षण से रचनात्मक रूप से जोड़ना है।

            अभियान के अंतर्गत पत्ती के आकार की छोटी सिरेमिक टाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रत्येक टाइल पर किसी वन्यप्राणी का चेहरा, आकृति अथवा उससे संबंधित कलात्मक प्रतीक उकेरा जा रहा है। तैयार टाइलों को पकाकर विभिन्न हरे रंगों में विकसित किया जाएगा। बाद में इन्हीं टाइलों से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के हिनोती पर्यटन द्वार को सजाया जाएगा, जो वर्तमान में सफेद रंग में है।

            यह सज्जा केवल द्वार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जनभागीदारी से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक बनेगी। अभियान के अंतर्गत लगभग 24,000 पत्ती-आकृति सिरेमिक टाइलें तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

            इस पहल में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के नागरिक, स्कूलों के विद्यार्थी तथा सागर शहर के नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं।

            वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का यह प्रयास संरक्षण को केवल विभागीय दायित्व न मानकर जनसहभागिता से संचालित सामाजिक अभियान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई एक पत्ती, संरक्षण के प्रति उसके व्यक्तिगत संकल्प और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगी।

एक जन–एक पत्ती”: जनभागीदारी से सजेगा हिनोती पर्यटन द्वार == वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, 29 जुलाई 2026 के अवसर पर “एक जन–एक पत्ती: जनभागीदारी, संरक्षण की शक्ति” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विद्यार्थियों, नागरिकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों को वन्यजीव संरक्षण से रचनात्मक रूप से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत पत्ती के आकार की छोटी सिरेमिक टाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रत्येक टाइल पर किसी वन्यप्राणी का चेहरा, आकृति अथवा उससे संबंधित कलात्मक प्रतीक उकेरा जा रहा है। तैयार टाइलों को पकाकर विभिन्न हरे रंगों में विकसित किया जाएगा। बाद में इन्हीं टाइलों से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के हिनोती पर्यटन द्वार को सजाया जाएगा, जो वर्तमान में सफेद रंग में है। यह सज्जा केवल द्वार के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि जनभागीदारी से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का स्थायी प्रतीक बनेगी। अभियान के अंतर्गत लगभग 24,000 पत्ती-आकृति सिरेमिक टाइलें तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल में टाइगर रिजर्व के कर्मचारी, आसपास के ग्रामों के नागरिक, स्कूलों के विद्यार्थी तथा सागर शहर के नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न ग्रामों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का यह प्रयास संरक्षण को केवल विभागीय दायित्व न मानकर जनसहभागिता से संचालित सामाजिक अभियान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई एक पत्ती, संरक्षण के प्रति उसके व्यक्तिगत संकल्प और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनेगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

मेडिकल कॉलेज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, भविष्य में मिलेगा बेहतर और सस्ता इलाज- राज्यमंत्री लखन पटेल
===
जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, नीट के 100 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष होगा प्रवेश- सांसद श्री लोधी
==
मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल
==
दमोह को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज का लाभ- श्री शिवहरे
==
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधे लगाये गए
==

            देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् आज दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचातय अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल जनप्रितिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनो, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकगण, सम्मानीय मीडियाजनो के साथ ही आमजनो नें परिसर में 250 पौधे लगाने में अपनी भागीदारी की।

            इतना भव्य और दिव्य मेडिकल कॉलेज बनना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।  मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा और आने वाले समय में यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे जिलेवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में पौधारोपण के दौरान व्यक्त किए।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं सांसद राहुल सिंह लोधी की सराहना करते हुए कहा कि जिले के प्रबुद्धजनों की सहभागिता से ऐसे आयोजन विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।         

            सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में दमोह जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, उन्होने कहा मेडिकल कॉलेज जैसा विशाल स्वास्थ्य अधोसंरचना तैयार हो चुका है, कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रबुद्ध नागरिकों को मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

            उन्होंने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आएंगे और उनके द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा तथा मेडिकल कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

            सांसद श्री लोधी ने कहा दमोह को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा जागरूक जनता और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही विकास कार्य गति पकड़ते हैं।

            जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत दमोह के नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। उन्होने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिले की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा तथा जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

            श्याम शिवहरे ने कहा दमोह के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज परिसर में सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर लगभग 250 पौधे लगाए। उन्होंने कहा  मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद राहुल सिंह लोधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

            इस अवसर पर मासाब भाव सिंह लोधी ने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद श्री लोधी के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा अब जिले के वासियो को बेहतर इलाज की सुविधा हो जायेगी।

            इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, सम्मानीय मीडियाजनो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 250 पौधों का रोपण किया।

मेडिकल कॉलेज जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, भविष्य में मिलेगा बेहतर और सस्ता इलाज- राज्यमंत्री लखन पटेल === जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, नीट के 100 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष होगा प्रवेश- सांसद श्री लोधी == मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल == दमोह को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज का लाभ- श्री शिवहरे == एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधे लगाये गए == देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् आज दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचातय अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल जनप्रितिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनो, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकगण, सम्मानीय मीडियाजनो के साथ ही आमजनो नें परिसर में 250 पौधे लगाने में अपनी भागीदारी की। इतना भव्य और दिव्य मेडिकल कॉलेज बनना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा और आने वाले समय में यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे जिलेवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में पौधारोपण के दौरान व्यक्त किए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं सांसद राहुल सिंह लोधी की सराहना करते हुए कहा कि जिले के प्रबुद्धजनों की सहभागिता से ऐसे आयोजन विकास को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में दमोह जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, उन्होने कहा मेडिकल कॉलेज जैसा विशाल स्वास्थ्य अधोसंरचना तैयार हो चुका है, कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रबुद्ध नागरिकों को मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आएंगे और उनके द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा तथा मेडिकल कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। सांसद श्री लोधी ने कहा दमोह को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा जागरूक जनता और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही विकास कार्य गति पकड़ते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत दमोह के नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। उन्होने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिले की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा तथा जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। श्याम शिवहरे ने कहा दमोह के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज परिसर में सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर लगभग 250 पौधे लगाए। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद राहुल सिंह लोधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मासाब भाव सिंह लोधी ने मेडिकल कॉलेज की सौगात के लिए सांसद श्री लोधी के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा अब जिले के वासियो को बेहतर इलाज की सुविधा हो जायेगी। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, सम्मानीय मीडियाजनो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ 250 पौधों का रोपण किया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

आप सभी मित्रों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मित्र वह परिवार है, जिसे हम चुनते है हम हमेशा एक दूसरे के लिए हर अच्छे-बुरे समय में मौजूद रहें - Damoh News