कुशीनगर जिले के हाटा स्थित बिरला शुगर मिल में बुधवार को पेराई सत्र 2026-27 शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने मिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पूजन किया। इसके बाद डोंगे में गन्ना डालकर पेराई शुरू की।
मिल के जीएम आर.के. गुप्ता ने बताया कि इस सत्र में 75 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य है। किसानों को चार दिनों के अंदर भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। गन्ना लाते समय किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।
एजीएम रविंद्र सिंह ढाका ने बताया कि किसानों की समस्याएं सुनने और जरूरी जानकारी देने के लिए मिल परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसानों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती की व्यवस्था भी की गई है।
#KushinagarNews #कुशीनगर