पडरौना राज दरबार परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्वर्गीय सीपीएन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के योगदान और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें दूरदर्शी सोच का नेता बताया। सुबह राज्यसभा सांसद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह अपने पिता व पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सीपीएन सिंह के रामघाट स्थित समाधि स्थल पर पहुंचे। वहां सपरिवार श्रद्घासुमन अर्पित किया। उसके बाद राजदरबार परिसर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की जीवन की असली सफ़लता संबंधों का निर्वहन है । श्रद्धांजलि सभा में एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सीपीएन सिंह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने 1969 से 1989 तक सांसद रहते हुए अपने क्षेत्र व खासकर पूर्वांचल के विकास को नई दिशा दी थी। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्रदान की। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय सीपीएन सिंह की दूरदृष्टि और जनता के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने पूर्वांचल के विकास के लिए जो प्रयास किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष शिवकुमारी देवी,पूर्व भाजपा अध्यक्ष लल्लन मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल , विहिम नेता राजन जायसवाल, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ला, मनोज शर्मा सारस्वत,चंचल पांडेय,व्यापारी नेता जगदम्बा अग्रवाल, सचिन चौरसिया , राजेश सैनी, विजय प्रकाश पांडेय,अरविंद सिंह, अशोक मालवीय, गुड्डू मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, प्रिंस प्रताप सिंह, शमशेर मल्ल,राधेश्याम पासवान, अजय मिश्रा प्रदीप मोदनवाल सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धाजलि अर्पित कर याद किया ।
#KushinagarNews #कुशीनगर RPN Singh Manish Jaiswal Rajan Jaiswal Shivkumari Devi
Kasya, Kushinagar | Nov 26, 2026