#कार्तिकपूर्णिमा पर सोमवार सुबह से बांसी धाम में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। बिहार, नेपाल, पडरौना, गोरखपुर, कुशीनगर और आसपास के इलाकों से लोग यहां आए। सुबह से ही घाटों पर भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। बांसी धाम के लिए क्षेत्र में ‘सौ काशी एक बांसी’ कहावत प्रचलित है। इसी मान्यता के चलते हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार, नेपाल और आसपास के जिलों से लोग यहां पहुंचते हैं। पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने दूर -दराज के श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम, ठंड से बचाव एवं रहने के लिए अस्थाई कैंप का व्यवस्था किया पडरौना सदर विधायक बीते 8 सालों से बांसी मेले में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करते आ रहे है साथ ही इस भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया गया था !
#KushinagarNews #bansimela Manish Jaiswal Santosh Jaiswal Shivkumari Devi