हम भिखारी नहीं हैं...', कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यूपी चुनाव सीट बंटवारे को लेकर SP पर किया तीखा हमला
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस और सपा में सीट बंटवारे को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है। सपा के कांग्रेस को कम सीटें ऑफर करने को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने पर तीखा हमला बोला है। मसूद ने आरोप लगाया कि जब अभी बातचीत चल रही है, तब इस क्षेत्रीय पार्टी ने एकतरफा फैसले ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई "भिखारियों की पार्टी नहीं है जो अखिलेश यादव की खैरात का इंतजार कर रही हो"।
#ImranMasood #INDIAAlliance #UpElectionNews #AkhileshYadav
Kasya, Kushinagar | Nov 25, 2026