मंगल बाजार में अमंगल व्यवहार! लखनऊ में पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट, महिला सिपाही के बाल खींचे
लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित मंगल बाजार में दीपावली से पहले दुकान लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता की गई।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से दीपावली से पूर्व बाजार में दुकानें लगाने पर रोक लगाए जाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने दुकानें लगा लीं। मौके पर पहुंची महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने जब दुकानदारों से दुकानें हटाने को कहा तो पहले बहसबाजी हुई और फिर विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। एक महिला पुलिसकर्मी के बाल खींचे जाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की रोक पर भी सवाल
इस घटना में पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्रता और मारपीट निंदनीय है। वहीं, दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले मंगल बाजार में दुकानें लगाने पर रोक लगाने के प्रशासनिक फैसले को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
आखिर त्योहार के समय छोटे दुकानदारों की आजीविका और बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के बीच संतुलन कैसे बनाया जाएगा? प्रशासन को भी इस फैसले के पीछे की वजह और वैकल्पिक व्यवस्था स्पष्ट करनी चाहिए।
जन हुंकार न्यूज़ | जनता की आवाज़, सच के साथ।
#Lucknow #Ashiyana #MangalBazar #UPPolice #Diwali