पिपरई: पिपरई में मुख्य मार्ग से कृषि उपज मंडी तक सीसी रोड निर्माण कार्य प्रगति पर
नगर परिषद पिपरई अंतर्गत मैन रोड से कृषि उपज मंडी तक सीसी रोड निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद ने मौके पर उपस्थित रहकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और व्यवस्थित तरीके से कार्य कराने पर निगरानी रखी। सीसी रोड बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।