करगहर: सीएचसी करगहर में सुरक्षित मातृत्व दिवस पर शिविर में अव्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को नहीं मिला पानी और पौष्टिक फूड पैकेट
सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का मामला सामने आया है। शिविर में पहुंची महिलाओं के लिए न तो पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था दिखाई दी और न ही उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। इसे लेकर महिलाओं और उनके परिजनों में नाराजगी देखी गई। बताया गया कि सुरक्षित