स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में हारमोनियम पर एकल गायन प्रस्तुत करते हुए लिटिल एंजेल प्ले स्कूल, फजलगंज के कक्षा चार के छात्र अद्वैत साह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। शानदार गायन के लिए अद्वैत साह को एकल गायन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#rohtasdistrict #harghartiranga