बड़ौत: शादी के लिए युवती के अपहरण मामले में नगला रवा निवासी वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 12, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि शादी के लिए युवती के अपहरण मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सोनू उर्फ संजीव पुत्र राजवीर निवासी नगला रवा के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से संबंधित अपहर्ता को रविवार को बरामद किया जा चुका है।